जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत की वार्ड नंबर 8 सीट आदर्श टिहरी नगर से भाजपा की प्रत्याशी कुसुम देवी को जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में भाजपा की ओर से कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर जन सैलाब उमड़ रहा है। कुसुम देवी ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि रूके हुए विकास कार्य जिला पंचायत बोर्ड बनते ही शुरू करा दिए जाएंगे।
भाजपा ने आदर्श टिहरी नगर से भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने समर्थकों के साथ नामांकन करने के उपरांत से डोर-टू-डोट जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा के विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की टंकी, जंगली जानवरों से बचाने के लिए सोलर फेसिंग तारें, सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के सुधार कार्यों को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।


कुसुम देवी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में विकास की ब्यार बहाने के लिए ट्रिपल सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और ग्रामीण विकास के लिए भाजपा का जिला पंचायत बोर्ड बनाना जरूरी है, इसलिए आदर्श टिहरी नगर क्षेत्र की मतदाता इसके लिए अपना भाजपा प्रत्याशी के लिए करके जनता हित में महत्वपूर्ण काम करेंगे।


प्रचार में सहयोग कर रहे कुसुम देवी के पुत्र भाजयुमो के प्रांतीय नेता नितिन चौहान ने कहा कि जनता के बीच में उनका परिवार हमेशा से रहा है। वे जनता हित के लिए आए हैं और उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। नितिन चौहान ने कहा कि आज देश में भाजपा की जरूरत है। ग्राम क्षेत्रों के विकास के लिए जिला पंचायत का बोर्ड भाजपा का बनाने के लिए आदर्श टिहरी नगर के मतदाता इस आहूति में अपना योगदान देने का काम करेंगे। उन्होंने मिल रहे जनता के अपार सहयोग के लिए धन्यवाद किया।