जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए डेढ़ महीने बाद पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे जन नेता की राजनीति में बहुत जरूरत है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ज्वालापुर में मजदूर, किसानों के साथ सभी वर्ग की आवाज उठाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीष कुमार के घर पहुंचे। घर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वर्गीय अंबरीष कुमार को श्रद्धांजलि दी और उनकी धर्मपत्नी व पुत्री से वार्ता करते हुए सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के राजनीतिक इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी छाया में पलकर कई युवा दिग्गज नेता बने।


इस मौके पर उपस्थित रहे अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, अंकित चौहान, उत्कर्ष वालिया, मनीष गर्ग आदि शामिल हुए।