जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में दो पुलिसकर्मियों गोली लगे शव मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी थी। एक पुलिसकर्मी घायल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।

एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिसकर्मी विभाग के वाहन में सवार होकर एसटीसी तलवारा की ओर सोपोर जा रहे थे और गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए। घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, “घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *