जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। भीम आर्मी के नेता सोनू लाठी को दोस्त की शादी में थिरकना महंगा पड़ गया है। उसका पिस्टल और बंदूक के साथ डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में बंदूक लाइसेंसधारी से बंदूक जब्त की है। पिस्टल के बारे में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है।

दोनो अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने चेतावनी दी है कि कई बार ऐसी हरकतों से बड़ी घटना घट जाती है सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश कर दबंगई दिखाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में रुड़की क्षेत्रांतर्गत दोस्त की शादी में एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में बंदूक़ लेकर शादी में डांस करते हुए भीम आर्मी के सोनू लाठी निवासी ढ़न्देरा कोतवाली रुड़की का वीडियो वायरल हो रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा सोनू लाठी और लाइसेंस धारक के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट का मुक़दमा पंजीकृत किया है।

साथ ही बंदूक़ के लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ढँढेंरा से बंदूक़ ज़ब्त की गई व वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टल के संबंध में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

1- सोनू लाठी निवासी ढ़न्देरा कोतवाली रुड़की

2- पुरुषोत्तम सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ढँढेंरा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *