अधिवक्ता हर्षित शर्मा — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की रोशनाबाद कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे युवा अधिवक्ता हर्षित निवासी चौक बाजार कनखल का निधन हार्टफैल होने से बताया गया है। वे देहरादून में एक शादी में शामिल हुए थे। वहीं पर अचानक से तबीयत बिगड़ी और जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, उनका निधन हो चुका था। उनके शव का पोस्टमार्टम देहरादून अस्पताल में हुआ और अंतिम संस्कार कनखल के श्मशान घाट पर हुआ।
कनखल के चौक बाजार निवासी युवा अधिवक्ता हर्षित शर्मा के पिता पंकज शर्मा और दादा स्वर्गीय चंद्रप्रकाश शर्मा भी अधिवक्ता थे। पंकज शर्मा अभी भी रोशनाबाद में प्रैक्टिस कर रहे हैं, वे नगर निगम हरिद्वार की पैरवी करते हैं। बताया जा रहा है कि हर्षित शर्मा अपनी बाइक से देहरादून के सहसपुर में अपने किसी परिचित की शादी में गए थे। शादी होने के बाद रात में वही पर रुक गए। रात में सोने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और निधन हो गया। उनके निधन की सूचना सुबह को मिली। सोमवार को अधिवक्ता के शव का दून अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। उनका पार्थिव शव पोस्टमार्टम के बाद कनखल श्मशान घाट पर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। अधिवक्ता के आकस्मिक निधन से हरिद्वार शहर से लेकर अधिवक्ताओं में शोक है। युवा अधिवक्ता हर्षित की शादी फरवरी महीने में हुई थी।
अधिवक्ता पंकज शर्मा के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र हर्षित शर्मा और एक पुत्री थी। अकेले पुत्र के निधन से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *