जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा की तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत की खुशी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फूल बरसाकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विकास कार्यों और राष्ट्रवादी नीतियों से खुश होकर जनता ने तीन प्रदेशों में बहुमत देकर साबित कर दिया है कि आगामी 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जगह—जगह जश्न मनाया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से देश में विकास कार्यों के साथ देश को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया गया। गरीबों के निशुल्क इलाज, सरकारी स्कूलों में सुधार, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने से पूरे देशवासी खुश है। जिसका परिणाम ये है कि आज तीन प्रदेशों में जनता ने प्रचंड जनाधार दिया है।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व जनता ने तीन प्रदेशों में बहुमत देकर साबित कर दिया है कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, जितेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, श्यामपुर प्रधान योगेश चौहान, जमालपुर कलां प्रधान हरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, जितेंद्र पोखरियाल, विपिन चौधरी, सचिन चौहान, अंकित चौहान, हेमंत द्विवेदी, गजेंद्र सिंह, यशपाल रावत, मधु नेगी, विकास चौहान, गजेंद्र पाल, विनोद पोखरियाल, सुनील पाल, नीरज, ललित, निरंजन सिंह आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *