जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम गाजीवाली में अंबेडकर पार्क में संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं पहले कानून मंत्री और दलितों वंचितों के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने वाले बाबासाहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण लागू कराकर उन्हें बराबरी का अधिकार देने का महत्वपूर्ण काम किया। उन्होंने कहा कि वे दबे कुचलों के मसीहा थे, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।


रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गाजीवाली में ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस मनाते हुए बाबा साहेब के बलिदान को याद किया। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को संविधान के महत्व और उसकी रक्षा के विषय में बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ था और 26 जनवरी से देश में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया। सबसे बड़ा काम आरक्षण लागू कर पिछड़े समाजों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन के अधिकारों को प्रति जागरूक रहना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *