जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में हुए छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध जीत हुई। एबीवीपी के छात्र नेताओं ने दूसरे ग्रुपों का सुपड़ा ही साफ कर दिया। चुनाव संयोजक रितेश वशिष्ठ और एबिवीपी के विभाग संयोजक विकास भारद्वाज ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि छात्र हितों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

अध्यक्ष – निर्मल थवाल

उपाध्यक्ष – सीमा यादव

सचिव – कार्तिक

सह सचिव – आशीष जगूड़ी

कोषाध्यक्ष – पीयूष मलिक

UR- अनिकेत चौधरी

बधाई देने वालों में एबीवीपी के विभाग संयोजक विशाल भारद्वाज, जिला संयोजक अमन कुशवाहा, शैलेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष कार्तिक सैनी, डा रिंकू छोकर, चुनाव संयोजक रितेश वशिष्ठ, ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनूप बहुखंडी आदि शामिल हुए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का निवारण करना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *