कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महिला अस्पताल में प्रसूताओं को फल वितरित करते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने महिला अस्पताल में प्रसूताओं को फल वितरित किए। उन्होंने प्रसूताओं को शिशुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसव केंद्रों के प्रति गंभीर है। प्रसूताओं के लिए विशेष योजनाएं संचालित कराते हुए 1400 रुपये, घर तक पहुंचाने के लिए गाड़ी संचालित कराने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महिला अस्पताल में स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला अस्पताल में प्रसूताओं को फल वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रसूताओं को खुशियों की सवारी से घर तक पहुंचाने की सुविधा प्रधानमंत्री ने की है। नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षा किट भी वितरित की जा रही है। सबसे बड़ी बात प्रसूताओं के लिए 1400 रुपये की नगद की सुविधा भी प्रदान की हुई है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए भी कई योजनाएं संचालित है।


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने महिला अस्पताल के समस्त स्टाफ से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनी और समाधान कराने को आश्वस्त किया। इसके बाद वे ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में पहुंचे, जहां वैक्सीनेशन केंद्र पर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित किया। रेड क्रास समिति के सचिव डॉ नरेश चौधरी ने उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।