संजय चौधरी, ब्यूरो
हरिद्वार। भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए संत महंतों की ओर से सहयोग राशि प्रदान की गई। जिसमें जगन्नाथ धाम आश्रम के महंत अरुण दास ने आश्रम की ओर से 51000 और उनकी प्रेरणा से कृष्णा देवी एवं देशराज ने 11000 रूपये का सहयोग दिया। चेक लेते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर समर्पण निधि के लिए संतों की ओर दिए गए सहयोग के लिए पूरे देश में संदेश जाएगा कि अन्य लोग भी प्रेरित होकर इसमें आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद और प्रकल्पों के लिए सहयोग करते आएं हैं। महंत अरुण दास ने कहा कि संत हमेशा से ही धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में सर्वोच्च भूमिका निभाते हुए आएं हैं। मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति अपना योगदान दे रहा है। विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान ने कहा कि संत महंतों के आशीर्वाद से विश्व का सबसे बड़ा दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर बनने जा रहा है।
