जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला, भगवानपुर हरिद्वार में देवभूमि उधमिता योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन उधमिता योजना के जिला समन्वयक डॉ मनीष चंद्रा ने किया।

इस कार्यशाला में छात्र –छात्राओं ने उधमिता और उद्यम की विभिन्न गतिविधियों और प्रविधियों के बारे में बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय चुड़ियाला के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह पंवार ने की। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय चुड़ियाला के अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया। जिसमें युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला में डॉ जुनेश कुमार, डॉ आबिदा, डॉ देशराज सिंह, डॉ सुमित थपलियाल एवं महाविद्यालय के छात्र–छात्रा नेविस, रचना, हुमा, वंश, रमन, अभिषेक, अरुण, अक्षय पाल, साक्षी आदि शामिल हुए।
