जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला योजना समिति के सदस्य बनाए जाने पर पार्षद यादराम वालिया उर्फ लक्की वालिया का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विधायक आदेश चौहान का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए कामों में तेजी लाए जाएगी।


हरिद्वार जनपद में जिला योजना समिति के लिए चुनाव हुए, जिनमें हरिद्वार नगर निगम के सभी पांच पार्षद निर्विरोध सदस्यों में यादराम वालिया भी निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने पर एसडीएम योगेश मेहरा ने प्रमाण पत्र सौंपा। निर्वाचित होने के बाद वे अपने वार्ड क्षेत्र जगजीतपुर में पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें विधायक आदेश चौहान ने कार्यालय पहुंचकर गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यादराम वालिया जिला योजना के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे।

जिला योजना के सदस्य पार्षद यादराम वालिया

भाजयुमो के जिला महामंत्री नवजोत वालिया ने पार्षद यादराम वालिया का स्वागत करते हुए कहा कि विस्तृत क्षेत्र होने के चलते हुए जिला योजना के सदस्य बनने से सभी गलियों एवं रास्तों का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि यादराम वालिया निरंतर जनताहित में कार्य करते हैं और अभी विकास कार्यों में तेजी आएगी।
मंत्री करण वर्मा और समाजसेवी गौरव प्रधान अहलूवालिया ने सदस्य निर्वाचित होने पर यादराम वालिया को बधाई दी।


नवनिर्वाचित जिला योजना के सदस्य पार्षद यादराम वालिया ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उनके अनुरूप कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में जहां पर किसी भी प्रकार की समस्या होगी वहां पर उसे दूर कराने का काम जल्द से जल्द किया जाएगा।
इस मौके पर अजय कुमार, अजीत वालिया, शिवम शुक्ला, महेंद्र सिंह, अरुण धीमान, राधेश्याम, लवी चौहान, अशोक सिंह, जतिन राणा, बॉबी कुमार, तारामल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *