जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (राज्य मंत्री स्तर) के पद पर हैं। वे पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष (नैनीताल) अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रह चुके हैं। वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े रहे हैं और आरएसएस के बैकग्राउंड से हैं। हालांकि उन्हें प्रत्याशी घोषित कर अनुसूचित जाति के मतदाताओं से समन्वय बनाने का काम किया है।
— दिनेश आर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
— उन्होंने नैनीताल में जिला संयोजक से लेकर युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तृतीय वर्ष शिक्षित और विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले दिनेश आर्य ने बीजेपी में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. नैनीताल में जिला संयोजक से लेकर युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदों तक काम किया. 2007 से 2010 तक बीजेपी नैनीताल के जिलाध्यक्ष रहे। 2017 से 2021 तक अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली. 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी रहे, जबकि 2023 से राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विद्यार्थी परिषद्–
– 1985 में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के रूप में नैनीताल में सदस्यता ग्रहण।
– 1986 में विद्यार्थी परिषद का नैनीताल जिला संयोजक नियुक्त।
– 1988 तक विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक के रूप में कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *