जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बीए एवं बीएससी (एनीमेशन एव मल्टीमीडिया) प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को आज लेखक गांव, थानो, देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को साहित्य, कला रचानात्मकता एवं हिमालयी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। छात्रों ने लेखक गांव के रचनात्मक एवं साहित्यिक परिवेश को करीब से समझा तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वूपर्ण व्यावहारिक जानकार प्राप्त की।
इस अवसर पर छात्रों के साथ वंदना सैनी, डॉ योगराज सिंह एवं मनीष शर्मा आदि शिक्षकगण शामिल थे। विभाग कोआर्डिनेटर डॉ तनु चन्द्रा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें इस भ्रमण के महत्व के बारे मे बताया। यह कार्यक्रम ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अकांक्षा चढ्ढा के निर्देशन में तैयार किया गया। संस्थान की प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने आयोजन टीम को सफल भ्रमण हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस भ्रमण से छात्रों में रचनात्मक सोच, ज्ञान एवं व्यवहारिक समझ का विकास होगा। छात्रों ने पूरे भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहित्य एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े अपने अनुभव साझा किएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *