जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंद्राचार्य चौक के पास रानीपुर मोड़ पर भरे बाजार मोबाइल मार्केट में तमंचे से फायरिंग कर दी। शायरी होने से व्यापारियों में दहशत फैल गई।
फायरिंग करने वाले आरोपी को व्यापारियों ने घेर कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फायरिंग होने के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी योगेश वाधवा दिव्यांश अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया।

हरिद्वार में 24 घंटे में गोली कांड की यह दूसरी घटनाहई है।

