जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी हरिद्वार के “चौधरी चरण सिंह सभागार” में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी एवं गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी पेराई सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने तथा गन्ना किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति, तौल, पर्ची, परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि आगामी पेराई सत्र के दौरान गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि हम सभी का प्राथमिक उद्देश्य गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसानों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुशील राठी ने कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आगामी पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पेराई सत्र सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो।
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार सैनी, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, उत्तम शुगर मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक पवन जैनर, शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक विकास चौधरी, विभाग के गन्ना विकास निरीक्षक अक्षय शर्मा, अंगिरा सिंह सहित गन्ना विकास परिषद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक, गन्ना समिति के कर्मचारीगण एवं चीनी मिल के समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *