जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रदेश पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये अधिकारी हुए स्थानांतरित

प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर रुद्रपुर।

स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, देहात-2 देहरादून।

मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।

उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून।

हर्षवर्धन सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल।

शेखर चन्द्र सुयाल — अपर पुलिस अधीक्षक, देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नगर।

अनूपा बडोला — अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर।

अमित कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी।

राजेश कुमार भट्ट — पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।

मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल।

अभय सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण।

दीपक सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *