जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में तिरंगा यात्रा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव भाव छात्र-छात्राओं में जागृत करने के निमित्त तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह पंवार ने तिरंगा ध्वज यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी अनेकों वीरों के बलिदान के परिणाम स्वरुप मिली है। हमें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा हमेशा रखनी चाहिए। छात्र –छात्राओं को आजादी के आंदोलन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसी श्रृंखला में 13 अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभागिता की। यह क्विज प्रतियोगिता आजादी के आंदोलन से संबंधित प्रश्नों को लेकर थी। इसका उद्देश्य छात्र –छात्राओं में अपने गौरवशाली अतीत को जानना और समझना था। विद्यार्थियों द्वारा इसमें सक्रिय सहभागिता की गई।
महाविद्यालय द्वारा 14 अगस्त को विभाजन –विभीषिका का स्मृति दिवस भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में देश की अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय एकता को हमेशा अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई। एशियाई उपमहाद्वीप में विभाजन के पश्चात लोगों के जीवन पर पड़ने वाले त्रासद असर का विश्लेषण किया गया। जिन लोगों ने विभाजन की त्रासदी को भोगा, वह ट्रामा से उम्र भर नहीं उभर पाए। यह बात विभाजन विभीषिका का दिवस पर बोलते हुए प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह पंवार ने कहीं। इस कार्यक्रम की श्रंखला में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *