जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने की मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य से कहीं भी सुनवाई होने पर की मार्मिक अपील कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, पुस्तकालय सहायक के पदों पर पदोन्नति का तोहफा और जो कर्मचारी हाईस्कूल से कम पढ़े लिखे हैं उनको पौष्टिक आहार भत्ता और धुलाई भत्ता 500 रुपए दिए जाने का तोहफा देंगे।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं का प्रदेश व्यापी आंदोलन काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में धीरे धीरे आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो कभी भी उग्र रूप ले सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, दिनेश गुसाईं ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से सब जगह से मायूस होकर की मार्मिक भावनात्मक अपील है कि 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अगर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, पुस्तकालय सहायक, ड्रेसर का तोहफा मिल जाए तो सभी प्रदेश के 200-225 कर्मचारी और उनके परिवार आपके आभारी रहेंगे और यही स्वतंत्रता दिवस पर उनका तोहफा होगा।
जिला मंत्री राकेश भंवर जिलाध्यक्ष ललित शाह पिथौरागढ़, जिलाध्यक्ष महेंद्र पड़ियार, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष गौरी शंकर, नैनीताल जिलाध्यक्ष रुद्रपुर भोपाल शाह, जिलाध्यक्ष देहरादून नवीन नवानी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पूरण सतवाल, जिलाध्यक्ष चंपावत जीवन सिंह इत्यादि ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि जिस तरह से नर्सिंग अधिकारी संवर्ग को पौष्टिक आहार भत्ता मरीजों के संपर्क में रहने के लिए दिया जाता है। वैसे ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिया जाए और धुलाई भत्ता 500 रूपये किया जाना न्यायोचित होगा।
काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश, भंवर, मूलचंद चौधरी, नाथीराम, ताजबर सिंह, मनीष पंवार, अनिल कुमार, पप्पू, प्रबल सिंह, कल्लू, नीलम, ईशा, डोली, बाला, बृजेश इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *