जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी गंगा किनारे भारतीय किसान यूनियन के महाकुंभ में आए आगंतुकों का मंनोरजन करने को डांसर ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। कोठे ऊपर कोठरी, उस पर रेल चला दूंगी, गाने पर जमकर डांस हुआ और किसानों ने रुपये लुटाएं। मामले मीडिया की सुर्खियों में छा गया है।


लेकिन हर बार हर मुद्दों पर ब्यान जारी करने वाले पंडित— पुरोहितों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और न ही किसी संत अखाड़े के मुख्य महंतों का ब्यान सामने आया। हालांकि हरिद्वार में तो रामलीलाओं के मंचन में भी फिल्मी गाने खूब मसहूर होते रहे हैं।


हालांकि डांसर ने कपड़े पूरे पहने हुए थे, अधूरे नहीं। बेहतहाशा गर्मी में कई प्रदेशों से आए किसानों को मंच के पास रोकने के लिए ये इंतजाम किया गया था।


भारतीय किसान यूनियन क्रांति का मंच था। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा है। हालांकि हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर तमाम डांस की वीडियो बनती रही हैं, जिस पर पुरोहितों ने विरोध जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *