जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की प्रांतीय तदर्थ कार्यकारिणी का गठन यूनियन भवन में कर लिया गया है। उत्तराखण्ड शासन के सेवानिवृत्त उपसचिव ओ पी तिवारी की अध्यक्षता और जे पी चाहर के संचालन में सभा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
सर्वसम्मति से किए गए चयन में देहरादून के चौधरी ओमबीर सिंह को अध्यक्ष, हरिद्वार के बीपी चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जेपी चाहर को महामंत्री चुना गया है। विजय कुमार गुप्ता को संरक्षक का दायित्व दिया गया और उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमारी, बीपी सिंह सैनी, ऋषिराम पैन्यूली, ठाकुर शेर सिंह निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के लिए रमेश चंद्र पंत, संप्रेक्षक ज्ञान प्रकाश मखीजा और विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा तथा सुखवंश सिंह को बनाया गया । इसके अलावा शाखाओं के अध्यक्ष महामंत्री पदेन सदस्य होंगे।
इस अवसर पर एक संविधान, बायलॉज संशोधन समिति का भी गठन किया गया जो संस्था की नियमावली की कमियों को दूर कर अपनी संस्तुति देगी। आरके जोशी को विधान संशोधन समिति के अध्यक्ष जी जिम्मेदारी दी गई है और इनके सहयोगी के रूप में राजवीर सिंह मालिक को सदस्य सचिव, विजय तिवारी, एक के नय्यर और दिनेश जोशी को समिति का सदस्य चुना गया है।
इस अवसर पर रामदरीख, श्रीमती संतोष माटा, पवन कुमारी, अंजुम, अतर सिंह, उमा शंकर पाण्डेय, राजेश कुमार, वी के गुप्ता ने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता ओ पी तिवारी ने और संचालन जे पी चाहर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *