जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। साईं कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन भव्य तरीके से गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया। भक्तों ने “सामूहिक साई स्नान” के तहत दूध से स्नान कराते हुए गंगा जी भी दूध से अभिषेक किया।
साईं कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल द्वारा बताया गया कि साईं भक्त साई प्रतिमाओं संग सुबह से ही गोविंद घाट पर एकत्र होने लगे थें। सर्वप्रथम साईं भक्तों द्वारा साईं प्रतिमाओं को दूध से स्नान कराया और दूध से गंगा जी का भी अभिषेक किया गया। दूध से स्नान के बाद साई भक्तों द्वारा अपने संग लाई गई साईं प्रतिमाओं के संग गंगा स्नान किया गया। इस प्रकार साईं भक्तों ने साई के संग सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया। इस अवसर पर साईं भक्त साई बाबा की जय और गंगा मइया की जय जय कार करते रहें स्नान पश्चात साईं भक्तों द्वारा साई प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर वस्त्र और गहने पहनाए गए। साईं कुटुम्ब की तरफ से भी साई की समस्त प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर मालाएं पहनाई गई।


इस अवसर पर साईं कुटुम्ब के सेवादारों द्वारा दिल्ली, रुड़की, किच्छा, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरियाणा, पंजाब व विभिन्न मंदिरों से आए अतिथि साईं भक्तों का पटका व माला पहना कर स्वागत किया गया। भूपतवाला साईं मंदिर के ट्रस्टी साई सुनील नागपाल द्वारा साईं भक्तों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर साई भक्तों द्वारा एक दूसरे को सामूहिक साईं स्नान की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साई भक्तों द्वारा भव्य साईं आरती की गई। आरती के बाद साईं कुटुम्ब द्वारा साईं भक्तों व घाट पर उपस्थित यात्रियों को भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया। साईं स्नान के आयोजन को सफल बनाने में पंकज उपाध्याय, रिया, पंकज शर्मा, पूजा रानी, विनोद कुमार, कविता, सुनीता, हरीश, शिखा, भानु शर्मा, नितिन जयसिंह, मोना, अर्चना, बबली का सराहनीय योगदान रहा।


सामूहिक साईं स्नान में मुख्य रूप से राम आर्य, राज मल्होत्रा, तीरथ भाटिया, सुनील नागपाल, मंजू मिगलानी व साथी, भीम, पूजा चड्ढा, मनीष छाबड़ा, श्रीमती जैन, कोमल, अजीत टंडन, दीपक टंडन, रोशन गुसाईं, अशोक शर्मा, पूजा शर्मा,अंशु, इंदु, कार्तिक, विधान, वानिया, पाखी, हर्षिता सहित सैकड़ों साई भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *