जोगेंद्र ​मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश उर्फ मयंक वालिया को बनाए जाने से क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। मयंक का परिवार भाजपा के लिए समर्पित है और लोकसभा, विधानसभा के साथ स्थानीय निकाय चुनावों में स​क्रियता एवं निष्ठा के साथ काम करते है।
जगजीतपुर निवासी देवेश उर्फ मयंक वालिया स्वर्ण सिंह वालिया के पुत्र है। स्वर्ण सिंह वालिया को निम्बू की बागवानी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया था। मयंक वालिया का पूरा परिवार पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। देवेश वालिया ने कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चेयरमैन राजीव शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 मिशन में पूरी तन्यमता के साथ् काम करते हुए पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी वर्गों के साथ युवाओं को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसके अनुसार पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी काम किया जाएगा।
उन्हें युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री संदीप प्रधान, युधिष्ठिर वालिया, अंशुल शर्मा, आकाश वालिया समेत तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *