जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया।


लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *