जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शादीशुदा युवती के प्यार में फंसे युवक ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पति से तलाक कराने की योजना पहले तय कर ली थी। मामले में हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रियांशु पुत्र राजबीर सिंह ग्राम राना नंगला थाना स्योहारा जिला बिजनौर ने 27 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से दिनांक-27.04.26 की सुबह समय मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक अज्ञात को जिला अस्पताल हरिद्वार के मोर्चरी मे भर्ती कराया गया। जिसकी शिनाख्त परिजनो के द्वारा की गयी।
घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालो की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी। विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर स्प्लेन्डर बाइस पर बैठे संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने पूरी कहानी बयान कर दी।


संदिग्ध ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है। वह उससे शादी करना चाहता था, परन्तु मृतक राजबीर के डर से प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने को तैयार न होने पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी। दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। मृतक की लड़की शादीशुदा थी। आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवाकर उससे खुद शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं था।
26 अप्रैल को शाम को अपनी बाइक से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अंडरपास के पापुलर के खेत में छोटेलाल के साथ मिलकर राजबीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई। आरोपी अपने साथी छोटेलाल के साथ लकी हॉस्पिटल बहादराबाद में दवाई लेने आया था।
पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से उनके मोबाइल, मृतक का मोबाइल (जिससे ठेके पर शराब की ऑनलाइन पेमेंट की गई), मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए।
आरोपियों के नाम एवं पते
1. पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिग रोशनाबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
2. छोटे लाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल किरायेदार (लालू के मकान में) रोशनाबाद निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
हत्याकांड में बरामद सामान
स्प्लेन्डर बाइक, घटनास्थल से बरामद भौतिक साक्ष्य, एक हथोडी, 02 पुलिन्दे मृतक के खूनालूदा कपडे,
बरामद मोबाईल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *