जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि नई कार्यकारिणी मिशन -2027 के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान एवं कर्मठ है, जोकि पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं को जोड़ने का काम करेगी।
बुधवार को रामनगर स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, जिला मंत्री राहुल शर्मा, मीडिया संजोयक चेतन यादव का स्वागत किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री विक्रम भुल्लर की नीतियों से सभी वर्ग खुश हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं, इससे प्रदेश का युवा भाजपा के प्रति समर्पित है। इस मौके पर कैलाश भंडारी, हितेश चौहान, संदीप प्रधान, दीपांशु विधार्थी, आदित्य मलिक, रिंकू छोक्कर, शैकी चौधरी आदि शामिल हुए।
oplus_131074