जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। करोड़ों रुपये न देने पड़े इसलिए राजधानी देहरादून में सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा पुत्र कर्नल आरसी शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। अर्जुन सुबह परेड ग्राउंड में लान टेनिस खेलने के लिए आए थे। खेल खत्म करने के बाद अर्जुन शर्मा वापस लौट रहे थे। गाड़ी में बैठते समय गोली मार दी गई। मृतक के पिता सेना में शहीद हो गए थे, जिसके बाद एजेंसी मां वीना शर्मा के नाम से अलॉट हुई थी। जहां हत्याकांड हुआ वह सचिवालय और पुलिस मुख्यालय से कुल 500 मीटर की दूरी पर है। जबकि देहरादून प्रेसक्लब कुछ ही दूरी पर है।

मृतक अर्जुन शर्मा का फाइल फोटो

मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक था। पिछले कई साल से उनके साथ कार्य करने वाले विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है।
पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी दे चुका है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है।
बुधवार की सुबह दो लोग स्कूटी पर आए और अर्जुन शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने पारिवारिक व्यवसाय और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे को जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, स्कूटी सवार दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *