जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सराय में रिंग रोड पैकेज-1 के पास अंडरपास को लेकर पिछले 45 दिन से चल रहे धरने पर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक विशाल गोयल सहित पूरी टीम को मौके पर बुलाकर वार्ता की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी बताया कि वर्तमान में रिंग रोड के दोनों ओर बसे ग्रामीणों को सड़क पार करने में अत्यधिक कठिनाई होती है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना रहता है जिससे आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों, किसानों के लिए सुरक्षित आवागमन लगभग असंभव हो गया है।

ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग रिंग रोड फेज-1 ग्राम सराय में अंडरपास का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इस अंडरपास के दोनों और ग्राम सराय की आबादी एवं खेत लगे हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक विशाल गोयल, राष्ट्रीय राजमार्ग सलाहकार अतुल शर्मा, भाजपा नेता वरुण चौहान, कार्यदाई संस्था इरकॉन जनरल मैनेजर नरेश मंगला, अवतार कौशिक, महावीर यादव, पवन यादव, मनीष कुमार, प्रवेज आलम, विनोद कुमार, महबूब शांहा, फैजान मलिक आदि उपस्थित रहे।

