जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से किए गए निर्माणों को सील किया। हालांकि सील किए निर्माणों में एक पूर्ण हुआ मकान है और दूसरा साध्वी का बहुमंजिला अधूरा निर्माण। दोनों निर्माणों को सील करते हुए बिना स्वीकृत नक्शा कराए आगे निर्माण न करने की चेतावनी दी।

एचआरडीए की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका ने बिना अप्रूव्ड कराए प्लॉटिंग हो या किसी प्रकार का निर्माण, सभी पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। उनके निर्देश पर एचआरडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को दो मकानों के निर्माण सील किए।

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दो निर्माणों पर सीलिंग कार्रवाई की गई। जिसमें शिवालिक नगर हरिद्वार फेज 2 के प्लॉट नंबर J—224 में आशु गुप्ता एवं रिजू गुप्ता द्वारा लगभग 1800 वर्ग फीट में मकान बनाया है। इसके अलावा श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में पुराना हरिद्वार रोड पर योग क्रिया आश्रम के बगल में साध्वी अर्चना द्वारा लगभग 1250 वर्ग फीट में अनाधिकृत निर्माण किया जाता मिला। जिन्हें प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा सील किया गया। स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *