जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की मेधावी छात्राओं को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी के षष्ठम दीक्षांत समारोह में प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गोल्ड मैडल प्राप्त कर कॉलेज के साथ अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। संस्थान की बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) की छात्रा श्रुति शर्मा, बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्नोलॉजी की छात्रा सुरभि, एमएससी (कम्प्यूटर साईंस) की छात्रा चारू मिश्रा, बीए की छात्रा सृष्टि राय ने अपने पाठ्यक्रमों में टॉप करते हुए यह सम्मान हासिल किया।


विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी के द्वारा छात्राओं को उपाधि व गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्र—छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।


दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी उपस्थित रहे। चेयरमैन संदीप चौधरी ने गोल्ड मैडलिस्ट छात्राओं व अविभावकों को अपनी शुभकॉमनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं ने हरिद्वार शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह पल एचईसी कॉलेज के लिये गौरवपूर्ण है, यह उपलब्धि एचईसी कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली, समर्पित संकाय एवं सदृढ एकेडमिक वातावरण का सशक्त प्रमाण है।


संस्थान की प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने छात्राओं को अपनी शुभकॉमनाएं देते हुए कहा कि एचईसी संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। षष्ठम दीक्षांत समारोह एचईसी कॉलेज के लिये एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक रहा। समारोह में सम्मानित छात्राओं के साथ शिक्षिका डॉ दीपिका संगतानी उपस्थित रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *