जोगेंद् मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंडी घाट टैक्सी मैक्सी यूनियन के चुनाव में दिनेश राठी उर्फ बाबू को सभी चालक एवं वाहन मालिकों ने एक तरफा समर्थन करते हुए निर्विरोध प्रधान चुन लिया। बाबू के प्रधान चुने जाने से चालक एवं मालिकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब उन्हें गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
ओम शनि टैक्सी मैक्सी कैब वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) चंडी चौक हरिद्वार से नजीबाबाद सवारियों का संचालन करने वाली यूनियन में चालको व मालिको ने 19 जनवरी/2026 को उक्त यूनियन के प्रधान पद हेतु चुनाव ओम शनि टैक्सी मैक्सी कैब वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)के नियमावली के अनुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में समपन्न हुआ। जिसमे दिनेश राठी उर्फ बाबू को सभी ने अपना-अपना शपथ पत्र सौंपकर उक्त यूनियन का प्रधान निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित प्रधान दिनेश उर्फ बाबू ने कहा कि उक्त यूनियन के सभी चालक व मालिक मेरे परिवार के सदस्य हैं मैं सभी के हितों के लिए कार्य करूंगा। सभी के दुख व सुख में साथ खड़ा रहुगा। सभी चालको व मालिको ने नवनिर्वाचित प्रधान को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।
चुनाव में 98 चालकों में से 86 चालकों व मालिको न ओरिजिनल गाड़ी का रजिस्ट्रेशन व नोटरी शपथ पत्र देकर अपना समर्थन नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश राठी उर्फ बाबू को दिया। चुनाव में 12 चालक व मालिक अनुपस्थित रहे।

