जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिका​रियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए सभी को मिशन—2027 को फतह करने के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। पदाधिकारियों ने कहा ​कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधार और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाना होगा।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर नवनियुक्त प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियो का स्वागत और अभिनन्दन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी अनिल गोयल और सह प्रभारी दीपक धमीजा, हरिद्वार महापौर किरण जैसल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने सभी को फूल मालाएं और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।


अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा से नवनियुक्त गढ़वाल संयोजक ओबीसी मोर्चा डॉ प्रदीप कुमार, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीश पाल, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर कश्यप, नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया का अभिनंदन किया।
युवा मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर व प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अनुसूचित मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर व प्रदेश मीडिया संयोजक शफी लोधा, किसान मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी, नवनियुक्त सोशल मीडिया सहसंयोजक अंकुर चौधरी, नवनियुक्त प्रदेश आई टी संयोजक नितिन कुमार, महिला मोर्चा से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली व नवनियुक्त प्रदेश आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी का बीजेपी का पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोगों के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी और आपसे अपेक्षा है कि आप पार्टी रीति नीति और उत्तराखंड और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक लेकर जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कहा कि आप सभी पार्टी की विचारधारा और पार्टी के गाइडलाइन के अनुसार ही काम करें। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिला हरिद्वार प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। और भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर अनेकों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिन लोगों को नवीन दायित्व मिला है उन्हें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को साथ देकर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट जाना है।


नवनियुक्त गढ़वाल संयोजक ओबीसी मोर्चा डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चे का अपना अलग महत्व है। जहां युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करता है। वहीं महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान को बढ़ाने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। और अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चा अपने लोगों के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और सरकार के कार्यों को बताने का काम करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, मनोज शर्मा, शर्मिला बगवाड़ी, विमला देवी, रजनी वर्मा, प्रीति गुप्ता, जसवीर चौधरी, तेलुराम प्रधान, नकली राम सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, एजाज हसन, लोकेश पाल, अमरीन राव, भूप सिंह, पारुल चौहान, मन्नू रावत, तिलक राम सैनी, सतीश कुमार, जमील अहमद, सुखबीर प्रधान, रविंद्र सैनी, पवनदीप कुमार, सतीश कुमार, सुनील प्रजापति, मोहम्मद सफी, लव कपूर, दीपक कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार, नितिन वालिया, डॉक्टर निवेश, बृजमोहन पोखरियाल ,दीपक सैनी, नीरज सैनी, राजवीर कलियान, हितेश चौहान, संदीप प्रधान, प्रखर कश्यप, चदकिरण सिंह सहित प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *