जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 17 आईपीएस और पीपीएस के तबादले किए हैं। मंजूनाथ टीसी को नैनीताल का तो सुरजीत सिंह पंवार को एसपी चमोली का कार्यभार सौंपा है।
प्रल्हाद नारायण मीणा, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय के रूप में नियुक्त किया गया है।
यशवंत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी. के पद से हटाकर सेनानायक, 31 वी. वाहिनी पीएसी का कार्यभार सौंपा गया है।
मंजूनाथ टी.सी. को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है।
कमलेश उपाध्याय को एसपी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी मिली हैं, कमलेश हरिद्वार में एसपी सिटी रह चुकी हैं।
सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक, चमोली से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी पौडी गढवाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय होंगी।
सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस अधीक्षक, एटीसी के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य पीपीएस तबादले (PPS Transfers):
प्रकाश चन्द्र को अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी के पद से हटाकर उप प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेन्द्रनगर बनाया गया है।
मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
रेनू लोहानी को अपर पुलिस अधीक्षक, विकासनगर के पद से अवमुक्त करते हुए उप सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय, देहरादून बनाया गया है ।
स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ से अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर के पद पर नियुक्त किया हैं
मनीषा जोशी को उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा है।
हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर भेजा है।
हरिद्वार के एसपी सिटी की जिम्मेदारी अभय सिंह को सौंपी गई है, फिलहाल बे एसपी काशीपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे पूर्व में हरिद्वार में सेवा दे चुके हैं।

