जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार/ रुड़की। पार्किंग विवाद के बाद समाजसेवी के साथ मारपीट व जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरे मामले को लेकर लोगों में ग़ुस्सा था। लेकिन SSP हरिद्वार ने पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर योगेश कुमार और उसके साथियों पर किया था हमला
हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटनाक्रम में शामिल 02 आरोपियों को पुलिस टीम ने दबोचा, अन्य की तलाश हेतु छापामारी जारी है।
वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन और डण्डे पुलिस टीम ने किए बरामद
दिनाँक 25.10.2025 को शंकरपुरी, रूड़की निवासी उमेश कुमार द्वारा कोतवाली रूड़की पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि कुछ युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई योगेश प्रमुख का रास्ता रोककर उसके एवं उसके साथियों के साथ लोहे की रॉड व लाठी-डण्डों से मारपीट की गई तथा गाड़ी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया।
शिकायत के आधार पर कोतवाली रूड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 प्रभावी धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।
दर्ज मुकदमे की विवेचना एवं आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर प्रयास करते हुए दिनाँक 26.10.2025 को घटनाक्रम में शामिल रहे दो आरोपितों को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से वारदात के दौरान प्रयुक्त वाहन तथा तीन बाँस के डण्डे भी बरामद किए गए।
🔴 पकड़े गए आरोपित:
1. सुमित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
2. राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
🎯 बरामदगी
• घटना में प्रयुक्त वाहन
• डण्डे (बाँस) – 03

