जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करने वाले स्वच्छता दूतों एवं कर्मचारियों को नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीपावली के पावन पर्व पर उपहार भेंट कर प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता दूत हमारे समाज की वह शक्ति हैं, जो प्रतिदिन प्रातःकाल से ही पूरे नगर की स्वच्छता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखता है। दीपावली का यह पर्व प्रकाश, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है, और मैं कामना करता हूँ कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। राजीव शर्मा ने आगे कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह जन-भागीदारी से जुड़ा एक सतत प्रयास है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और “स्वच्छ नगर, सुंदर नगर” के संकल्प को सफल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता दूत उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *