जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्म बदलकर भोली भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका शारीरिक शोषण करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुस्लिम धर्म के युवक ने अपना नाम अंकित ही रख लिया, जबकि पहले सोनू—मोनू, अमन जैसे नाम रखते थे, लेकिन इस बदमाश ने तो अपना नाम अंकित रखकर किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। नगर कोतवाल रितेश शाह ने उसे दबोचकर बालिका को मुक्त कराने का काम किया है।

एक महिला ने नगर कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष का घर से रोजाना की तरह शुलभ शौचालय ऋषिकुल गई थी, जो वापस नहीं आयी। जिसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के दिशा निर्देश के क्रम में नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह के नेत्तृव में पुलिस टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी। नगर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल से लेकर आस-पास व सम्भावित स्थानो पर लगे लगभग 350-400 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। सघन तलाश के दौरान गुमशुदा बालिका उसी रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से जाती हुई दिखाई दी। जिस पर संबंधित जीआरपी, (RPF) से संपर्क करते हुए गुमशुदा के फोटो प्रसारित करते हुए तलाश की गई। अपहर्ता बालिका को नारसन गुरुकुल से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता अभियुक्त सहमत उर्फ अंकित पुत्र महबूब निवासी छोटी नारसन गुरुकुल थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को मौके से ही गिरफ्तार किया। गुमशुदा/ बरामदशुदा बालिका को बाद आवश्यक कार्रवाई के सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मुकदमें में पीडिता के बायन के आधार पर धारा 137(2) , BNS व धारा 64(2)ड,65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। आरोपी सहमत उर्फ अंकित को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

नाम पता अभियुक्त
1-आरोपी — सहमत उर्फ अंकित पुत्र महबूब निवासी छोटी नारसन गुरुकुल थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाल रितेश शाह, एसआई सुनील पंत, कांस्टेबल आनन्द तोमर, शोभा, अनिल सिंह का सहयोग रहा।

