जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। देवभूमि हॉस्पिटल न्यू हरिद्वार में ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार एवं हार्डवेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदानियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए अह्म योगदान किया। शिविर में 60 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि 12 लोग स्वास्थ्य के कारण रक्तदान नहीं कर पाए।
रविवार को न्यू हरिद्वार स्थित देवभूमि हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार से तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, अंकित नेगी, नवीन जुनेजा, हार्डवेयर एसोसिएशन से राजीव शर्मा,अमित पंजवानी, गौरव अरोड़ा आदि देवभूमि हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुशील शर्मा आदि का सहयोग रहा। डॉ सुशील शर्मा ने कहा कि रक्तदानियों के साहस से अनेक जरूरतमंदों के जीवन में नया उजियारा होता है। रक्तदान शिविर में रुड़की से जनता चैरिटेबल ब्लड बैंक रुड़की का सहयोग रहा। रक्तदाताओं में विनय भारद्वाज एवं गौरव अरोड़ा पत्नी सहित रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदाताओं में विनय भारद्वाज, रुतेश धीमान, गौरव अरोड़ा आदि ने रक्तदान किया। समाजसेवी अनिल झाम्ब ने रक्तदानियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान करने से कमजोरी या कोई बीमारी नहीं होती। एक स्वस्थ युवा को हमेशा रक्तदान जैसे पुण्य काम के लिए आगे आना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *