जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर घायल किए गए एक कांवड़िये का सफल इलाज सतीकुंड स्थित न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया है। गंभीर घायल कांवड़िये ने इलाज के बाद घर जाते समय अस्पताल के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया। अब मामले में कनखल थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।


हरियाणा पलवल निवासी राहुल डाक कांवड़ लेने के लिए 20 तारीख को हरिद्वार पहुंचा था। जब वे बैरागी कैंप में पहुंचे तो ट्रक को आगे पीछे करने के लिए किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। तो उसमें से एक व्यक्ति द्वारा राहुल के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी आते फट गई। तत्काल पुलिस को सूचना देने पर कनखल पुलिस ने मरीज को बंगाली हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां मरीज की ज्यादा हालत गंभीर होने पर सतीकुंड स्थित न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कनखल हरिद्वार में शिफ्ट किया गया। जहां उसको इमरजेंसी मे एडमिट कराने के बाद डॉक्टर डीवी सिंह (सर्जन) द्वारा सफल सर्जरी की गई। जिसमें मरीज की छोटी आंतों को जोड़ा गया जिसमें मरीज को 15 से 20 टांके आये और आज मरीज को सही होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिसमें मरीज द्वारा पूरी टीम डॉक्टर डीवी सिंह (सर्जन), एनेस्थीसिया डॉक्टर डॉ सुशील कुरील, डॉ अश्वनी चौहान (एमडी फिजिशियन) ओटी स्टाफ सनी राणा और नवीन चौहान सभी का धन्यवाद किया।

न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कनखल

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *