जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पौधारोपण के दौरान शिवालिकनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण हित में कार्य करने को प्रेरित किया। डॉल्फिन चिल्ड्रेन एकेडमी शिवालिक नगर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य देवना यादव ने की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। एक पौधा लगाने का कार्य छोटा भले ही लगे, लेकिन इसका असर आने वाले वर्षों तक हमारे जीवन को प्रभावित करता है।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष विभास सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “हर बच्चा यदि हर साल एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारी धरती फिर से हरी-भरी हो सकती है। व्यापार मंडल सदैव ऐसे पर्यावरणीय कार्यों को सहयोग करता रहेगा।”
विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और ‘हरित भारत’ का संकल्प लिया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बीपी गुप्ता, रविन्द्र सैनी, अलंकृता यादव, वेदांश, भूपेन्द्र सिंह यादव, शिवा सक्सेना, शिवानी त्यागी, पूजा चौबे, सीमा सिंह, रागिनी सिंह, इशू दावे इत्यादि रहे। कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए एक शैक्षणिक अनुभव बना, बल्कि एक मजबूत पर्यावरणीय संदेश भी छोड़ गया कि आने वाली पीढ़ी ही हरित भारत की असली नींव है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *