जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की आर्यनगर चौक स्थित मयूर विहार कॉलोनी में गेट लगाने का विवाद ज्वालापुर कोतवाली में पहुंच गया है। गेट लगाने को पूरी कॉलोनी पक्ष में है, लेकिन एक परिवार विरोध में है। रविवार को शांति से चल रही वार्ता में छींटाकशी किए जाने पर फिर से विवाद बढ़ गया। मामले को लेकर दोनों पक्ष ​फिर से कोतवाली में पहुंच गए।
मयूर विहार कॉलोनी में चोरी, आवारा किस्म के लोग, असामाजिक तत्व, शराबी आदि लोग घुस जाते हैं। ऐसे में वारदात होने का खतरा बना रहता है। पार्क में कई बार बाहरी और शराबी लोगों ने नुकसान पहुंचाया। इससे कॉलोनी निवासियों ने तय किया कि गेट लगाने से इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कॉलोनी में प्रवेश के समय आवागमन पर भी नजर रखी जा सकेगी। जैसे ही गेट लगाने की शुरू प्रक्रिया हुई तो कॉलोनी निवासी एक परिवार ने विरोध कर दिया। विरोध के दौरान बातें इतनी बढ़ गई कि शनिवार को मारपीट हो गई। मामले को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
मामले को निपटाने के लिए रविवार को मं​दिर के सामने सभी कॉलोनी निवासियों की वार्ता शुरू हुई। लेकिन इस वार्ता के दौरान कुछ बाहरी लोग भी पहुंच गए। जहां वार्ता के दौरान मामला फिर से बिगड़ गया और नोकझोंक के दौरान मारपीट हो गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *