जगजीतपुर नाला पर हरा पर्दा लगाकर पीछे से छोटा कर दीवार बनाते हुए

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जगजीतपुर को भी डूबाने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए खाका तैयार हो गया है। पार्षद के साथ स्थानीय निवासी नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नाला नाली ही बन रहा है।
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम नहीं हो सकी है, कारण भी सभी के सामने है नालों पर अवैध कब्जे। किसी ने दुकान बना ली है तो किसी ने मकान। पहले लोग भी जागरूक नहीं थे, शिकायत करने से बचते थे, लेकिन जलभराव की समस्या से जूझने पर लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होती है।
हाल में ही जगजीतपुर में नाला को नाली बनाने का मामला सामने आया है। नाला पर कब्जा कर उसे नाली बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। स्थानीय पार्षद लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे अब लगने लगा है कि जगजीतपुर क्षेत्र को भी डूबाने की तैयारी हो चुकी है। बारिश के साथ घरों से निकलने वाला भी प्रदूषित पानी कॉलोनियों में ही जमा रहेगा। पार्षद लक्की वालिया ने बताया कि जगजीतपुर का नाला जटवाड़ा पुल से आता है, छोटी नहर के नीचे से होते हुए लक्सर रोड के नीचे से निकलते हुए मातृसदन चौक की ओर जाता है। पीछे से नाला चौड़ा है, लेकिन अब डीपीएस दौलतपुर ब्रांच के बराबर से पायलट बाबा आश्रम क्षेत्र के नाला पर कब्जा करके फ्लैट सोसायटी बनाने का काम चल रहा है। पार्षद लक्की वालिया ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *