जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर को हरिद्वार—रुड़की हाईवे से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की राज्य योजना से स्वीकृति होने पर स्थानीय निवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हित में मुख्यमंत्री धामी निरंतर काम कर रहे हैं।
हरिद्वार—रुड़की हाईवे से इब्राहिमपुर की ओर जाने वाली सड़क के सृदृढीकरण/सुधारीकरण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत शासन ने एक करोड़ 77 लाख 9 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए है। सड़क के लिए बजट स्वीकृत होने पर इब्राहिमपुर के साथ आसपास के गांवों के निवासी भारी संख्या में वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां फूल मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सड़क के निर्माण न होने से इब्राहिमपुर के साथ अनेकों गांवों का आवागमन व्यवस्थित होगा। साथ ही क्षेत्र में अनेकों सड़कों के निर्माण कार्य के साथ तमाम विकास कार्य सुचारू है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से कहा कि जहां और जिस क्षेत्र में समस्या हो, उसका जल्द से जल्द निवारण कराया जाएगा। जनता की हर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है और उस पर तत्काल काम हो रहा है।


इस मौके पर उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान,, शाहनवाज खान, शाहनजर, मोहित सैनी, प्रीतम सैनी, धर्मपाल सैनी, गोविंदा, मैनपाल, मेहंदी हसन, शराफत, प्रवेज, जावेद, मुजम्मिल, जावेद राव, सौरभ शर्मा, इकलाख राव, राव सद्दाम, राव जरार, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार, सोनू, राव मोनू, राव खालिद, इरफान अंसारी, असजद प्रधान, रियाज, मेहरान प्रधान, मुनाजिर हुसैन, राव इनसाद, अब्दुल कादिर, इकरार खान, राव रिहान, तौफीक खान, राव रिजवान, तौफीक, राशिद, साजिद, अब्दुल कादिर बूथ अध्यक्ष, सलमान खान, इकरार खान, राव समीर, साजिद खान, सोहेल खान, सलीम खान, कुर्बान राव, अजमल खान, शादाब खान, असलम खान, अजहर खान, जाबिर खान, राव खालिद, कुर्बान अली आदि शामिल हुए।
सड़क के बनने से इन गांव निवासियों को होगा फायदा
अलीपुर, रोहालकी, बहादराबाद, भगतनपुर आबिदपुर, अम्बूवाला, झाबरी, सुकरासा, इक्कड़, पथरी, डांडी, चिट्टीकोठी आदि गांवों को फायदा होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *