जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने हरिद्वार से लेकर रुड़की तक कई अवैध निर्माण और कॉलोनियों को सील किया। सील किए निर्माण और कॉलोनियों के मालिकों ने विभाग से स्वीकृति नहीं ली और न ही सुविधाओं पर फोकस किया।
हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह के निर्देशन में लक्सर रोड पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। गौरव अग्रवाल ने गुरुराम राय स्कूल के पास, पंजाब नेशनल बैंक से पहले अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण किया था। हालांकि इस निर्माण पर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे, लेकिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किए बिना निर्माण कार्य ना किए जाने के निर्देश दिया गए।


वहीं दूसरी ओर रुड़की संयुक्त मजिस्ट्रेट और एचआरडीए सचिव मनीष सिंह के निर्देशन में रुड़की क्षेत्र में तीन कॉलोनियों को सील करते हुए जेसीबी से ध्वस्तीकरण किया गया। उन्हें भी चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिए।
ये कॉलोनी की सील
1. शेरपुर, रूडकी में अब्दुल कयूम द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि क्षेत्रफल में किया गया अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य।
2. गंगोत्रीपुरम शनिदेव मंदिर के पीछे रूडकी में कमल किशोर द्वारा लगभग 8 बीघा भूमि क्षेत्रफल में किया गया अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य।
3. गुलमोहर के पीछे मलकपुर लतीफपुर, रूडकी में शादाब द्वारा लगभग 6 बीघा भूमि क्षेत्रफल में किया गया अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य बंद कराया।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *