मुस्कान — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
डांसर मुस्कान के शव की पहचान का इकलौता वारिस और कोई नहीं उसका चार का मासूम बेटा शोहेब होगा। 40 दिन तक डांसर का शव गड्ढे में दफन रहने के कारण पूरी तरह गल चुका था। पुलिस अब डांसर के चार साल के बेटे का डीएनए टेस्ट कराएगी। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर डांसर के मौत की वजह सामने आई है।
बदायूं जिले की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव गालम पट्टी निवासी डांसर मुस्कान (28) की 19 फरवरी की रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी उसके पति रिजवान ने नरऊ गांव के राधेश्याम उर्फ हलवाई और रामऔतार उर्फ विनेगा की मदद से हत्या कर दी थी। रिजवान ने दोनों को इसके एवज में 70-70 हजार रुपये दिए थे।
40 दिन बाद बरामद हुआ कंकाल
इधर, मुस्कान के मामा ने रिजवान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात रिजवान को गिरफ्तार किया। 40 दिन बाद रविवार सुबह उसकी निशानदेही से उझानी के गांव नरऊ के खेत के पास से एक गड्ढे से मुस्कान का कंकाल बरामद किया था।
पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी जैनेब ग्राम प्रधान है। जबकि उसने चार पहले मुस्कान से निकाह कर लिया था। मुस्कान से उसका एक चार साल का बेटा शोहेब भी है। पुलिस ने डांसर हत्याकांड का खुलासा करने के बाद रिजवान समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।

मुस्कान — फाइल फोटो

पुलिस ने हत्याकांड की विवेचना शुरू कर दी है। इधर, पुलिस विधिक कार्रवाई के चलते डांसर के शव की सटीक पहचान के लिए उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस ने डांसर के शव के नमूने भी प्रिजर्व कराए हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डांसर की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डांसर के बाएं पैर की हड्डी कटी निकली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कातिलों ने हत्या के दौरान डांसर के पैर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया होगा।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि साक्ष्य बतौर डांसर मुस्कान के शव के लिए नमूने व उसके मासूम बेटे के डीएनए नमूनों को लेकर लैब भेजा जाएगा।
फिदा हो गया था आरोपी पति
बदायूं जिले के उझानी के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गलम पट्टी गांव से 18 फरवरी से लापता डांसर मुस्कान की हत्या उसके ही पति ने की थी। हत्या मामले में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौसी शाहरा ने बताया कि करीब पांच साल पहले नौटंकी के दौरान रिजवान की नजर मुस्कान पर पड़ी तो वह उस पर फिदा हो गया था। इसके बाद मुस्कान के अन्य कार्यक्रमों में भी वह आने लग गया। दोनों के बीच करीबी देख ही परिवार के लोग भी निकाह पर रजामंद हो गए थे।
शातिर निकला रिजवान, हत्या कर चला गया था जेल
दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारोपी रिजवान ने खुद को बचाने के लिए जेल जाने का हथकंड़ा अपनाया। वह एक पुराने मामले में कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करा ली। इसके बाद वह जेल चला गया। वह करीब 27 दिन जेल में रहा, लेकिन वह अपने गुनाह पर पर्दा डालने में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने जेल से बाहर आते ही उसपर शिकंजा कसा तो वह टूट गया।

मुस्कान — फाइल फोटो

मुस्कान करती थी हर महीने 40 हजार रुपये की मांग
मुस्कान की हत्या की मुख्य वजह उसके द्वारा प्रधान पति से हर महीने 40 हजार रुपये की मांग और प्रताड़ित करना बनी। रिजवान ने बताया कि मुस्कान उसके साथ हमेशा साथ रहने का दबाव बनाने लगी थी। वह मुस्कान को प्रत्येक महीने दस हजार रुपये देता था, लेकिन वह दस हजार रुपये से खुश नहीं थी। मुस्कान हर महीने 40 हजार रुपये देने की मांग करने लगी थी। रुपये नहीं देने पर उसे प्रताड़ित करती थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *