जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बिना नक्शे स्वीकृत और मानकों के खिलाफ कॉम्लेक्स बना रहे सिंघल के निर्माण को एचआरडीए ने सील कर दिया। हालांकि उसे पहले भी चेतावनी दी गई, लेकिन सिंघल ने निर्माण जारी रखा। जिसके चलते हुए कार्रवाई की गई। एचआरडीए उपाध्यक्ष की सख्त हिदायत है कि बिना सुविधाओं के और मानकों के खिलाफ निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
रुड़की में सिविल लाइन जादूगर रोड, एचडीएफसी बैंक के सामने रेनू सिंघल पत्नी सुभाष चंद्र सिंघल कॉम्लेक्स का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने बहुमंजिला इमारत तैयार कर दी। उन्होंने पार्किंग आदि तक की व्यवस्था नहीं की। एचआरडीए की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया, लेकिन सिंघल ने किसी नियम का पालन नहीं किया। सिंघल ने स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण नहीं किया। जिसके चलते हुए निर्गत आदेशों व निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्थल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अनाधिकृत निर्माण पाए जाने पर प्राधिकरण ने सील कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *