जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर अध्यक्ष सहित समस्त सभासद प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच उतरने और रविवार को मुख्य चुनाव कार्यालय भी खोलने का निर्णय लिया। इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार और ईमानदारी, सद्भावना और गलत व्यवहार के बीच है। पिछले पांच साल में नगरपालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। बीजेपी सरकार में बीजेपी के ही पालिका अध्यक्ष के घोटालों की जांच हो रही। जनता के साथ छल किया जा रहा है। सरकार होने के कारण समस्त जांचे लंबित हैं। हमारा विजन जनता का पैसा जनता तक पहुंचे। पालिका में एक ईमानदार शासन होना चाहिए। जीतने के बाद पालिका सरकार जनता के द्वार होगी। किसी को भी अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, सीपी सिंह, केपी बोहरे, राजेंद्र कुमार, सुनील चौहान, अमित अवस्थी, किशोर, एनएन सिंह, अंबिका पांडे, पूरण सिंह, एए खान, मनीराम बागड़ी, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र चौहान, लक्ष्मण सिंह रावत, नत्थी राम राघव आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *