जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
बहादराबाद। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता, शिक्षक दिवस समारोह व समस्याओं के लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित करते हुए पदोन्नति व अन्य समस्याओं को लेकर तत्काल प्रतिनिधिमंडल का उच्चाधिकारियों से वार्ता का निर्णय भी लिया गया।
रिसोर्स सेंटर शिक्षक भवन बौंगला में आयोजित बैठक में पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के बारे में चर्चा कर भव्य समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान व महामंत्री जितेन्द्र कुमार चौधरी ने समस्त ब्लाकों में सदस्यता अभियान के तहत अवशेष शिक्षको की सदस्यता पर बल दिया।
जिला कार्यकारिणी में पदोन्नति प्रकरण सहित विभिन्न समस्याओं की बाबत मुख्यशिक्षाधिकारी व जिला शिक्षाधिकारी प्राथ​मिक शिक्षा से वार्ता करने हेतु प्रतिनिधिमंडल के लिये भी सहमति बनी। जिला कार्यकारिणी की बैठक में कोषाध्यक्ष पंकज लोचन, जगमोहन कठैत, अंजेश चौधरी, अश्वनी चौहान, परमेन्द्र सैनी, प्रवीन कुमार, केहर सिंह, अरविंद शर्मा, कामिनी शर्मा,राजीव शर्मा, मांगेराम, पवन वर्मा, राजेन्द्र सैनी, पंकज, मनमोहन, राजीव कुमार शर्मा, संजय वत्स, मुनीश यादव समेत ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने एवं संचालन मंत्री जितेंद्र चौधरी ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *