जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अपने को समाजसेवा के रूप में स्थापित कर चुके पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर 20 अगस्त को बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उनके साथ समर्थकों ने रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को अपील की है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि ये सिर्फ व्यक्ति की नसों में निकला ऐसा तत्व है जोकि किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।

समाजसेवी संदीप चौधरी

समाजसेवी संदीप चौधरी

खड़खड़ी निवासी समाजसेवी संदीप चौधरी ने बताया कि रक्तदान शिविर कपिल वाटिका कनखल में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि नई रक्तकणिकाओं का सर्जन होता है। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्त जांच की सुविधा है। रक्तदानियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, यदि उनके किसी परिचित को ब्लड की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें बिना बदले के रक्तदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं के साथ एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *