जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स हरिद्वार पुराने औद्योगिक क्षेत्र के परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के साथ आजादी का महत्व समझाया। ध्वजारोहण जनरल मैनेजर रशविंदर बेदी और एचआर हेड नरेंद्र के साथ सेल्स मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि जो आजादी मिली है इसे दिलाने में बलिदानियों का संघर्ष है।


15 अगस्त को शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स हरिद्वार पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स के अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। जनरल मैनेजर रशविंदर बेदी और एचआर हेड नरेंद्र के साथ सेल्स मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन आजादी के मतवालों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ आगामी पीढ़ी को देश का इतिहास बताना जरूरी है, ताकि वे राष्ट्रहित में काम कर सके। उन्होंने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आजादी का प्रतीक हैं। इस आजादी को दिलाने में डेढ़ सौ साल का संघर्ष है। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रां​ति से पहले ही अनेकों लोगों ने बलिदान दिया था, लेकिन 1857 की क्रांति विफल हो जाने के बाद पूरे 90 साल तक करोड़ों युवाओं ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग खुले में सांस ले रहा है तो यह बलिदानियों का संघर्ष है। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स के समस्त सेल्स की टीम के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *