जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरांचल पीजी कॉलेज पथरी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के साथ आजादी का महत्व समझाया। ध्वजारोहण मदन सिंह कनवासी और अध्यक्ष दीपक प्रसाद, मुख्य अतिथि भगत सिंह नेगी ने करते हुए जो आजादी मिली है इसे दिलाने में बलिदानियों का संघर्ष है।

15 अगस्त को उत्तरांचल पीजी कॉलेज पथरी में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्रबंधक दीपक प्रसाद के साथ गणमान्य मदन सिंह कनवासी और भगत सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा की गई। मदन सिंह कनवासी और भगत सिंह नेगी ने कहा कि आज का दिन आजादी के मतवालों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ आगामी पीढ़ी को देश का इतिहास बताना जरूरी है, ताकि वे राष्ट्रहित में काम कर सके।

प्रबंधक दीपक प्रसाद ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आजादी का प्रतीक हैं। इस आजादी को दिलाने में डेढ़ सौ साल का संघर्ष है। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति से पहले ही अनेकों लोगों ने बलिदान दिया था, लेकिन 1857 की क्रांति विफल हो जाने के बाद पूरे 90 साल तक करोड़ों युवाओं ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग खुले में सांस ले रहा है तो यह बलिदानियों का संघर्ष है। कार्यक्रम का संचालन ईशिका शर्मा ने किया। इस मौके पर जितेन्द्र शर्मा, कॉलेज प्रबंधन भावना पाल, मालती पाल, अंकिता, संगम सिंह समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

